आज का दिन -
अंतिम नवीनीकृत - जुलाई 19, 2011
संस्थान परिचय
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला उच्चतर शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकाश मंत्रालय,
भारत सराकार के द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित एक उच्च शिक्षा तथा राष्ट्रीय
महत्व की संस्थान है | पूरे देश में इस तरह के कुल 30 संस्थान है | यह संस्थान अभियान्त्रिकी,
विज्ञान, प्रबंधन, तथा मानविकी और सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में कुल 14 स्नातक तथा 26 स्नातकोत्तर
पाठ्यक्रम में शिक्षादान करती है | संस्थान में अनुसंधान द्वारा एम.
टेक तथा पी. एचडी भी करने की सुविधा है | संस्थान के कुल छात्र संख्या
3,500 से भी ज्यादा है | संस्थान के संकाय सदस्यो द्वारा अनेक प्रायोजित अनुसंधान परियोजना, औद्योगिकी परामर्श, तथा सतत शिक्षा कार्यक्रम चल रहे हैं |
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
15 अगस्त 1961 को 'क्षेत्रीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, राउरकेला' (Regional Engineering College, Rourkela) के रूप में स्थापित इस संस्थान को मानव संसाधन विकाश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 26 जुन 2002 को एक समविश्वविद्यालय की मान्यता देते हुए 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला' (National Institute of Technology, Rourkela) का नाम दिया गया | आगे चलकर भारत की संसद द्वारा पारीत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 2007 के माध्यम से इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व के एक संस्थान के रूप में घोषित किया गया |
भौगोलिक अवस्थिति
वर्ष 1954-55 में भारत सरकार द्वारा तत्कालिन पश्चिम
जर्मनी की सहायता से देश में पहला सार्वजनिक क्षेत्र की
इस्पात संयंत्र की
स्थापना का निर्णय लेने
के साथ ही राउरकेला शहर भारत की औद्योगिक मानचित्र
में एक प्रमुख स्थल बन गया | राउरकेला शहर ओडिशा प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में कोलकाता
और मुंबइ को जोडता मुख्य रेल पथ पर स्थित है | राउरकेला से कुछ प्रमुख शहरों की रेल पथ में दुरी - कोलकाता (निकटतम महानगरी) 411 कि. मी. , भुवनेश्वर (ओडिशा की राजधानी) 462 कि. मी. , और रांची (निकटतम हवाई अड्डा) 166 कि. मी. | राउरकेला शहर की समुद्र तल से ऊँचाई 218.23 मीटर है |
संस्थान के परिसर
संस्थान के परिसर राउरकेला इस्पात शहर के पूर्वी छोर
पर सेक्टर-1
के समीप ओडिशा सरकार द्वारा प्रदान 262 हेक्टेयर
के विस्तार
क्षेत्र में स्थित है |
राउरकेला रेल स्टेसन और (सेक्टर-2) बस अड्डा से संस्थान के परिसर की दुरी क्रमशः 8 कि. मी. और 2 कि. मी.
है | संकायों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए आवासीय सुविधा
प्रदान करता हुआ यह एक संपूर्ण आवासीय
परिसर है | छात्र समुदाय
की
व्यक्तिगत, सामाजिक
और शैक्षिक
कौशल विकसित करने
के लिए
सभी
सुविधाएं परिसर
में उपलब्ध है
| भव्य मुख्य भवन, मनोज्ञ छात्रावासें, चमकदार कॉलोनी, 50 मीटर लम्बी संतरण पुल और प्रकाशित स्टैडियम संस्थान के शान हैं |
महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर
एसटीडी कूट : 0661 , आइएसडी कूट : +91661
निदेशक का सचिवालय - 2472050 / 2462002
कुलसचिव का सचिवालय - 2476773 / 2462020
मुख्य (छात्रावास) वार्डन कार्यालय - 2465000 / 2465001
प्रशिक्षण एवं नियुक्ति - 2462181 / 2462180
अतिथि भवन बुकिंग - 2462081 / 2462080
प्रवेश संबंधित - 2462031 / 2462032
लेखा कार्यालय - 2462041 / 2462042
निविदा संबंधित - 2462051 / 2462052
श्रिक कार्यालय - 2462151 / 2462152
निदेशक का सचिवालय - 2472050 / 2462002
कुलसचिव का सचिवालय - 2476773 / 2462020
मुख्य (छात्रावास) वार्डन कार्यालय - 2465000 / 2465001
प्रशिक्षण एवं नियुक्ति - 2462181 / 2462180
अतिथि भवन बुकिंग - 2462081 / 2462080
प्रवेश संबंधित - 2462031 / 2462032
लेखा कार्यालय - 2462041 / 2462042
निविदा संबंधित - 2462051 / 2462052
श्रिक कार्यालय - 2462151 / 2462152
महत्वपूर्ण ई-मेल
निदेशक - director@nitrkl.ac.in
निदेशक का सचिव - ps-dir@nitrkl.ac.in
कुलसचिव - registrar@nitrkl.ac.in
कुलसचिव का सचिव - bbbehera@nitrkl.ac.in
मुख्य (प्रशिक्षण एवं नियुक्ति) - bbbiswal@nitrkl.ac.in
प्रवेश संबंधित - ar-acad@nitrkl.ac.in
निदेशक का सचिव - ps-dir@nitrkl.ac.in
कुलसचिव - registrar@nitrkl.ac.in
कुलसचिव का सचिव - bbbehera@nitrkl.ac.in
मुख्य (प्रशिक्षण एवं नियुक्ति) - bbbiswal@nitrkl.ac.in
प्रवेश संबंधित - ar-acad@nitrkl.ac.in
महत्वपूर्ण फैक्स
निदेशक का सचिवालय - 2472926
कुलसचिव का सचिवालय - 2462022
कुलसचिव का सचिवालय - 2462022
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
राउरकेला - 769 008 (ओडिशा)
राउरकेला - 769 008 (ओडिशा)
इस वेबसाइट की डिज़ाइन तथा मेजबानी संस्थान के हिन्दी सेल द्वारा प्रबंध की गई है और
संस्थान से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करके इस वेबसाईट को आत्म-निहित करने की प्रयास की गई है |
सबसे अच्छा दृश्य के लिए इस वेबसाईट को मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स इन्टरनेट ब्राउजर के माध्यम से देखें |

